7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज की दवाएं होंगी सस्ती, IGST हटाने से मरीजों को मिलेगी राहत

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज की दवाएं होंगी सस्ती, IGST हटाने से मरीजों को मिलेगी राहत


नई दिल्ली। देश में 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से आयात की जाने वाली दवाएं और चिकित्सा संबंधी अन्य सामग्री अब सस्ती होंगी। जीएसटी परिषद ने इन पर लगने वाले 5 प्रतिशत एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (IGST) को हटा दिया है। इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले आम बजट में भी इन दवाओं पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी समाप्त की गई थी। अब IGST हटने से इलाज पर होने वाला खर्च और कम हो सकता है।
मरीजों को सीधे मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार, इस छूट का लाभ तभी मिलेगा, जब संबंधित दुर्लभ बीमारी से पीड़ित मरीज स्वयं अपने इलाज के लिए दवाओं और आवश्यक चिकित्सा सामग्री का आयात करेगा।
दुर्लभ बीमारियों के इलाज पर दवाओं और चिकित्सा सामग्री के लिए करीब 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक खर्च हो सकता है। ऐसे में करों में राहत मिलने से मरीजों को लगभग 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।
सरकार के इस कदम से महंगे इलाज का बोझ कम करने और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !