8 अक्टूबर को जोधपुर के आसमान में दिखेगा रोमांचक एरोबैटिक शो तरंग शक्ति-2026 के तहत सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हवाई कलाबाजियां

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas


8 अक्टूबर को जोधपुर के आसमान में दिखेगा रोमांचक एरोबैटिक शो
तरंग शक्ति-2026 के तहत सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हवाई कलाबाजियां

जोधपुर। तरंग शक्ति-2026 के तहत 8 अक्टूबर को जोधपुर के आसमान में रोमांचक एरोबैटिक शो आयोजित किया जाएगा। इस विशेष हवाई प्रदर्शन में सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के 9 विमान आसमान में एक साथ उड़ान भरकर अपनी शानदार कलाबाजियों और सटीक फॉर्मेशन का प्रदर्शन करेंगे।
नीले शहर के आसमान में सूर्यकिरण टीम के विमान विभिन्न सटीक फॉर्मेशन बनाते हुए नजर आएंगे। इस दौरान वायु शक्ति, गति, सटीकता और पायलटों के बेहतरीन तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
सूर्यकिरण टीम अपने अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट हवाई कौशल के लिए जानी जाती है। एरोबैटिक शो के दौरान आसमान में विमानों की शानदार गतिविधियां जोधपुरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।
तरंग शक्ति-2026 के अभ्यास के तहत होने वाला यह हवाई प्रदर्शन शहरवासियों और विमानन प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा। जोधपुर के आसमान में होने वाली हवाई कलाबाजियां निश्चित रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !