आज बसंत पंचमी पर गजकेसरी योग का विशेष प्रभाव, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
आज बसंत पंचमी पर गजकेसरी योग का विशेष प्रभाव, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
बीकानेर। आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्योतिषीय दृष्टि से एक अत्यंत शुभ गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से कुछ विशेष राशियों को आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में उल्लेखनीय लाभ मिलने की संभावना है। विद्या, बुद्धि और समृद्धि की देवी मां सरस्वती की कृपा से कार्यों में सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं।
इन राशियों को होगा विशेष लाभ—
🔹 वृषभ राशि: व्यापार और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
🔹 मिथुन राशि: शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और लेखन-पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
🔹 कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
🔹 सिंह राशि: नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
🔹 मीन राशि: आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ धन लाभ के संकेत हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना, पीले वस्त्र धारण करना और शिक्षा से जुड़े कार्यों की शुरुआत करना विशेष फलदायी रहेगा।
*मरु समीक्षा