यूजीसी कानून के विरोध की आंग नगर निगम चुनाव तक, बीजेपी को सबक सिखाने का बना माहौल
यूजीसी कानून के विरोध की आंच नगर निगम चुनाव तक, बीजेपी को सबक सिखाने का बना माहौल
बीकानेर।
यूजीसी (UGC) से जुड़े हालिया कानून को लेकर आमजन में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। विरोध का दायरा अब केवल ज्ञापनों और प्रदर्शनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर आगामी नगर निगम चुनावों पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा है कि इस कानून ने विशेषकर सामान्य जाति के लोगों को प्रताड़ित किया है, जिससे उनमें गहरी नाराज़गी है।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यूजीसी कानून के प्रावधानों से सामान्य वर्ग के युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हुआ है। उनका आरोप है कि सरकार ने यह कानून बनाते समय ज़मीनी हकीकत और आमजन की समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आने वाले नगर निगम चुनाव में जनता इसका जवाब मतदान के ज़रिए देगी। कई इलाकों में “बीजेपी को सबक सिखाने” की खुली चर्चा हो रही है, जिसे सत्ताधारी दल के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह असंतोष इसी तरह बढ़ता रहा, तो नगर निगम चुनाव में यूजीसी कानून बड़ा मुद्दा बन सकता है और इसका सीधा असर बीजेपी के वोट बैंक पर पड़ सकता है।
वहीं बीजेपी की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, जिससे नाराज़गी और गहराती जा रही है।