डॉ. इंद्रेश कुमार का बीकानेर पहुंचने पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया स्वागत

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

डॉ. इंद्रेश कुमार का बीकानेर पहुंचने पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया स्वागत

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार का बीकानेर पहुंचने पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने स्वागत किया।

भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने शंखनाद किया और मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में भारत माता की जय, जय भारत, जय तिब्बत के नारे लगाए। मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने बताया कि डॉ.इंद्रेश कुमार का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने साफा पहनाकर और मोती माला अर्पित कर भारतीय परंपरानुसार उनका स्वागत किया। पंडित भाईश्री द्वारा डॉ. इंद्रेश कुमार का तिलक कर, गुड़ से उनका मुंह मीठा करवाया गया। स्वागत के इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सतत् पुष्पवर्षा भी की गई।
​भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के अनुसार संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा बीकानेर में प्रवास कर रहे तिब्बती बंधु भगिनी सहित सभी ने भारतीय और तिब्बती ध्वज के साथ भारत तिब्बत के चिरकालीन गूढ़ संबंधो को परिलक्षित किया। कार्यक्रम में मंच के प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक शिवराज विश्नोई, युवा विभाग के जिलाध्यक्ष मुकेश बन, महिला विभागाध्यक्ष राजश्री कच्छावा, पवनदान चारण, नरसिंह सेवग, सोहनलाल, देवेन्द्र पुरी, रामकिशन सिद्ध, हरीश भोजक, भगवतीप्रसाद, सुरेश छिंम्पा, सोहन सिंह, पवन सुथार,
श्रवण विश्नोई, अशोक कुमार, सुरेश साध सहित तिब्बती स्वजन तेनजिन, सेरिंग डोरजी,पेनपा,रिग्जिन,कर्मा, नाम ख्याल, पेमा त्सेन, ट्रिम, अबु कुंडक सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !