पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत ,खेजड़ी पूरे राज्य में संरक्षित वृक्ष घोषितबीकानेर

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत ,खेजड़ी पूरे राज्य में संरक्षित वृक्ष घोषित
बीकानेर ।। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने सम्पूर्ण प्रदेश में खेजड़ी को संरक्षित वृक्ष घोषित कर दिया है। पर्यावरण प्रेमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इसकी कटाई पर रोक लगाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
सरकार के निर्देशों के अनुसार खेजड़ी संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा अवैध कटाई के मामलों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस निर्णय को प्रदेशभर के पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने बड़ी जीत बताया है।
मंत्री केके बिश्नोई, विधायक जसवंत सिंह, विधायक पब्बाराम तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शासन सचिव का आदेश लेकर आए और इस निर्णय की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की पारंपरिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान का प्रतीक है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पर्यावरण समिति ने भी सरकार के इस निर्णय पर सहमति जताते हुए आभार व्यक्त किया है। साथ ही आश्वासन दोहराया गया कि इसी विधानसभा सत्र में खेजड़ी संरक्षण को लेकर विधिवत कानून लाया जाएगा, ताकि भविष्य में इसके संरक्षण को कानूनी मजबूती मिल सके।
प्रदेश में इस घोषणा के बाद पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !