सीए हेतराम पूनिया पर जानलेवा हमले के विरोध में टैक्स कंसलटेंट्स का प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

सीए हेतराम पूनिया पर जानलेवा हमले के विरोध में टैक्स कंसलटेंट्स का प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया पर वृन्दावन एन्क्लेव में हुए जानलेवा हमले के विरोध में बीकानेर टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया। घटना के विरोध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पेशेवर व्यक्तियों पर इस प्रकार के हमले निंदनीय हैं और इससे शहर में असुरक्षा का माहौल बनता है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान बीकानेर टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए माणक कोचर, सचिव एडवोकेट दीपक व्यास, कोषाध्यक्ष मदन मोहन व्यास, पूर्व अध्यक्ष गणेश शर्मा, राकेश जाखड़, एम.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अधिवक्ता मौजूद रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !