होली अवकाश से पूर्व पेंशन भुगतान की मांग, 28 फरवरी को खाते में राशि डालने की अपीलबीकानेर
होली अवकाश से पूर्व पेंशन भुगतान की मांग, 28 फरवरी को खाते में राशि डालने की अपील
बीकानेर। आगामी होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी डिस्कॉम के बिजली विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन भुगतान अग्रिम करने की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने आग्रह किया है कि उनकी पेंशन राशि दिनांक 28 फरवरी 2026 को ही संबंधित बैंक खातों में स्थानांतरित की जाए।
ज्ञात रहे कि 1 मार्च 2026 से 3 मार्च 2026 तक लगातार राजकीय अवकाश रहेगा। होली हिन्दू समाज का प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार है, ऐसे में अवकाश के कारण पेंशन भुगतान में विलंब होने की आशंका जताई जा रही है। सेवा निवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि त्यौहार के मद्देनजर समय पर पेंशन मिलना आवश्यक है, ताकि वे पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकें।
कर्मचारियों ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री तथा जयपुर विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सीएमडी, जयपुर से मांग की है कि कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी को ही पेंशन राशि जारी करने के निर्देश दिए जाएं।
उल्लेखनीय है कि पूरे राजस्थान में सेवा निवृत्त बिजली कर्मचारियों की पेंशन का फंड प्रसारण निगम, जयपुर द्वारा आबंटित किया जाता है।
कर्मचारी हित में यह मांग प्रेषित की गई है।
— प्रकाशनाथ
(मरू समीक्षा न्यूज, बीकानेर)