बीकानेर में माहे रमज़ान की आमद पर दी मुबारकबाद

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर में माहे रमज़ान की आमद पर दी मुबारकबाद

बीकानेर। बीकानेर क्राइम रिपोर्ट मंच के सचिव मुस्ताक भाटी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मेहराज,सामाजिक कार्यकर्ता जावेद हुसैन, मुनीर अली डार,तथा महिला अत्याचार निवारण समिति की अध्यक्षा शेख फेमिदा तथा समिना ने माहे रमज़ान का चाँद नज़र आने पर देश व प्रदेशवासियों को मुबारकबाद पेश की है।
मुस्ताक भाटी ने बताया कि माहे रमज़ान रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का मुबारक महीना है। यह त्याग, तपस्या और आत्मसंयम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के पाँच अरकान में रोज़ा एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो हर मुसलमान मर्द औरत आकिल-बालिग़ पर फ़र्ज़ है।
उन्होंने जानकारी दी कि आज रात से शहर की सभी मस्जिदों में कुरआन शरीफ़ का पाठ (तरावीह) शुरू होगा, जो लगातार 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान रोज़ेदार एक माह तक रोज़ा रखकर इबादत करेंगे, सुबह तड़के उठकर सेहरी करेंगे और शाम को मगरिब के वक़्त रोज़ा इफ़्तार करेंगे।
जावेद हुसैन, मेहराज और शेख फेमिदा व समिना ने भी सभी से अपील की कि रमज़ान के पवित्र महीने में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखें तथा ज़रूरतमंदों की मदद कर समाज में एकता का संदेश दें।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !