तीन दिन बाद निजी बसों की हड़ताल समाप्तदेर रात से बसों का संचालन शुरू
तीन दिन बाद निजी बसों की हड़ताल समाप्त
देर रात से बसों का संचालन शुरू
जयपुर। प्रदेश में तीन दिन से जारी निजी बसों की हड़ताल गुरुवार देर रात समाप्त हो गई। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
हड़ताल समाप्त होने के बाद रात करीब 11 बजे से बसों का संचालन फिर शुरू हो गया। हालांकि प्रदेशभर में व्यवस्था सामान्य होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।