कार्यालय समय पर नहीं पहुंचे उपनिवेशन आयुक्त, कास्तकार बिना मिले लौटेबीकानेर
कार्यालय समय पर नहीं पहुंचे उपनिवेशन आयुक्त, कास्तकार बिना मिले लौटे
बीकानेर, 9 मार्च। बीकानेर में सोमवार सुबह कुछ कास्तकार अपनी समस्याओं को लेकर उपनिवेशन आयुक्त नवनीत कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारी के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार किसान कास्तकार सुबह करीब 9:50 बजे उपनिवेशन आयुक्त के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात करने का प्रयास किया। इस दौरान उनके दुरभाष नंबर 9413364077 पर कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला।
इसके बाद कार्यालय के मोबाइल नंबर 0151-2226921 पर संपर्क किया गया, जहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि “साहब अभी तक कार्यालय नहीं पहुंचे हैं, आते ही मिल पाएंगे।” काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद जब अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे तो किसान कास्तकार बिना मुलाकात किए ही 10 बजे वापस लौट गए।
कास्तकारो का कहना है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी का समय पर कार्यालय नहीं पहुंचना और फोन कॉल का जवाब नहीं देना आमजन की समस्याओं के समाधान में बाधा बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन और कास्तकार अपनी समस्याएं समय पर रख सकें।
बताया जा रहा है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो कास्तकार इस मुद्दे को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष भी शिकायत दर्ज करवा सकते