पूर्व सीएम Ashok Gehlot का भाजपा पर हमला, मंत्रियों को दी सलाह— बेटों को सरकार से दूर रखें
पूर्व सीएम Ashok Gehlot का भाजपा पर हमला, मंत्रियों को दी सलाह— बेटों को सरकार से दूर रखें
बीकानेर, 27 मार्च
दिल्ली दौरे से लौटने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रियों को अपने बेटों को सरकार के कामकाज से दूर रखना चाहिए, नहीं तो कब वे बदनामी का कारण बन जाएं, इसका पता नहीं चलता।
गहलोत ने कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से मंत्रियों के परिवारों और बेटों से जुड़े आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटों को सरकार के करीब लाने से वे बिगड़ सकते हैं, इसलिए उन्हें दूर रखकर अच्छे संस्कार देना चाहिए। अगर उन्हें सरकार के पास रखा जाएगा तो पता भी नहीं चलेगा कि वे कब और कैसे सरकार की बदनामी करवा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि देश की स्थिति को लेकर लोग चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब Indira Gandhi के दौर में लगभग 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था, लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं दिखाई दे रही।
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में जो हालात बन रहे हैं, वे चिंताजनक हैं। गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि किसी दोस्त देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के बारे में इस तरह की भाषा पहले कभी नहीं सुनी गई।