बेटियों ने बढ़ाया मान: खेतोलाई की सुमित्रा बिश्नोई ने RAS में हासिल की 64वीं रैंक, बड़ी बहन भी है सरकारी शिक्षिका
बेटियों ने बढ़ाया मान: खेतोलाई की सुमित्रा बिश्नोई ने RAS में हासिल की 64वीं रैंक, बड़ी बहन भी है सरकारी शिक्षिका
श्री राम भादू की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित RAS परीक्षा 2024 के परिणामों में पश्चिमी राजस्थान की बेटियों का दबदबा देखने को मिला है। जैसलमेर जिले के खेतोलाई (पोकरण) की मूल निवासी सुमित्रा बिश्नोई ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पूरे प्रदेश में 64वीं रैंक हासिल कर बड़ी कामयाबी पाई है।
शिक्षा के प्रति समर्पित है परिवार
सुमित्रा बिश्नोई, श्री जगदीश प्रसाद ज्याणी बिश्नोई की सुपुत्री हैं, जिनका परिवार वर्तमान में बीकानेर में निवास कर रहा है। सुमित्रा के परिवार में शिक्षा का शुरू से ही महत्व रहा है; उनकी बड़ी बहन सुशीला बिश्नोई भी वर्तमान में सरकारी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। अब छोटी बहन सुमित्रा ने प्रशासनिक सेवा में उच्च रैंक प्राप्त कर परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। जीव रक्षा संस्थान अध्यक्ष मोखराम धारणीया व श्रीराम भादू सभी शुभचिंतकों ने दी बधाई
प्रदेश की इस टॉप रैंकिंग में जगह बनाने पर सुमित्रा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का कहना है कि सुमित्रा की मेहनत और बड़ी बहन सुशीला के मार्गदर्शन ने इस सफलता की राह आसान की। यह उपलब्धि उन सभी ग्रामीण परिवारों के लिए मिसाल है जो अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित कर रहे हैं।


