बीठनोक क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल तेज98.98 लाख की पाइपलाइन प्रतिस्थापन योजना को मिली स्वीकृति

khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

बीकानेर, 22 अप्रैल। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बीठनोक इलाके में लंबे समय से जर्जर राइजिंग मेन लाइन के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी। अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीठनोक आईपीएस से एचडब्ल्यू बीठनोक तक नई पीवीसी-ओ पाइपलाइन बिछाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य पर लगभग 98.98 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।क्षेत्रीय विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री और विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया। लगातार प्रयास और समन्वय के बाद इस योजना को गति मिल पाई है, जिसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।नई पाइपलाइन बिछने से पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी और क्षेत्रवासियों को नियमित एवं सुचारू जल आपूर्ति मिल सकेगी। विधायक श्री भाटी ने आश्वासन दिया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के लोगों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !