4 मई को बार काउंसिल चुनाव की दोबारा वोटिंग होगी
4 मई को बार काउंसिल चुनाव की दोबारा वोटिंग होगी
बीकानेर, 24 अप्रैल। बार काउंसिल चुनाव को लेकर हुई अनियमितताओं और शिकायतों के बाद अब 4 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में हाईपावर इलेक्शन कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में हुई ई-वोटिंग के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों और विवादों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मतदान प्रक्रिया के दौरान आई गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी।
कमेटी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही जिन स्थानों पर मतदान प्रभावित हुआ था, वहां पुनः मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आरओ-एआरओ को कमेटी के सामने पेश होकर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।
4 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों और व्यवस्थाओं की अंतिम सूची अगली बैठक में जारी की जाएगी।
