बीकानेर में लिंक रोड निर्माण में देरी पर जनता का आक्रोश, अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर में लिंक रोड निर्माण में देरी पर जनता का आक्रोश, अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

बीकानेर। 29-4-26 शहर के श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर क्षेत्र के पास लिंक रोड निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक लिखित शिकायत सौंपी गई है, जिसमें कार्य में हो रही अनावश्यक देरी और लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
शिकायत में बताया गया है कि जैन पीजी कॉलेज के पीछे रीको रोड नंबर 5 से सीमावर्ती छात्रावास के पास नोखा रोड तक लिंक रोड निर्माण को स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी जानबूझकर काम में टालमटोल कर रहे हैं और बार-बार बहाने बनाकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रहे।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले करीब 10 महीनों से सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर मंदिर में सुबह-शाम आने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और तुरंत प्रभाव से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो विभागीय कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
इस मामले ने एक बार फिर शहर में विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !