राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले गिरे: देहरादून में दिन में अंधेरा छाया, तेज बारिश; 4 शहरों में तापमान 44°C पार

khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शनिवार को जयपुर, टोंक और अजमेर में 3 लोगों की आंधी-बारिश से मौत हो गई थी।

उत्तराखंड के देहरादून में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से पहले पूरा शहर काले घने बादलों से घिर गया। इससे दिन में शाम जैसा माहौल हो गया। हरियाणा के अंबाला में भी बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया है।

देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। महाराष्ट्र का वर्धा 44.5°C तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4°C पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4°C और बाड़मेर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया।

4 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

5 मई:

  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

देशभर के मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें…

उत्तराखंड के देहरादून में बादल छाने से दिन में शाम जैसा माहौल हो गया।

उत्तराखंड के देहरादून में बादल छाने से दिन में शाम जैसा माहौल हो गया।

यूपी के रायबरेली के कई इलाकों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।

यूपी के रायबरेली के कई इलाकों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।

हरियाणा के अंबाला में जमकर बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनी में जलभराव हो गया।

हरियाणा के अंबाला में जमकर बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनी में जलभराव हो गया।

राजस्थान के पुष्कर में बारिश के बीच बारात टेंट लगाकर निकाली गई।

राजस्थान के पुष्कर में बारिश के बीच बारात टेंट लगाकर निकाली गई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में वेयरहाउस की टीन की छत आंधी में उड़ गई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में वेयरहाउस की टीन की छत आंधी में उड़ गई।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पाइप लगाकर सड़क पर ठंडी बौछारें छोड़ीं गईं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पाइप लगाकर सड़क पर ठंडी बौछारें छोड़ीं गईं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !