महर्षि दयानन्द छात्रावास समिति की बैठक, शिक्षा एवं समाजहितकारी मुद्दों पर मंथन
श्रीडूंगरगढ़, 10 जून। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक बुधवार को छात्रावास परिसर में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के आय-व्यय, निर्माण कार्यों की प्रगति, शिक्षा व्यवस्था तथा समाजहितकारी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सुशील सेरडिया ने छात्रावास के निर्माण एवं भोजन व्यवस्था से संबंधित 4.12 करोड़ रुपये के आय-व्यय का विवरण एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।बैठक के दौरान बिग्गा निवासी तुलछाराम जाखड़ ने छात्रावास के लिए 11 हजार रुपये तथा मोहनराम जाखड़ ने छात्रवृत्ति मद में 1100 रुपये का सहयोग प्रदान किया। वहीं शीशपाल सारण दुसारणा पंडरिकजी एवं अध्यापक ओमप्रकाश बाना ने पूर्व में घोषित सहयोग राशि छात्रावास प्रबंधन को सौंपी।लक्ष्मणराम खिलेरी ने संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकाधिक सदस्यों को न्यूनतम 11-11 हजार रुपये सहयोग राशि के साथ जोड़ने तथा बालिका छात्रावास हेतु घोषित दान राशि शीघ्र जमा करवाने की अपील की। बैठक में दोनों छात्रावासों की शिक्षा व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया।अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से एक विकसित एवं गौरवशाली मंच तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के आदर्शों एवं दानदाताओं की भावना को स्थायित्व प्रदान करने के लिए संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।बैठक में तुलछीराम गोदारा, कुम्भाराम गोदारा, तोलाराम सिहाग, कुम्भाराम घिंटाला, मोहनलाल बिस्सु सहित अन्य वक्ताओं ने समाज एवं छात्रावास हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, भंवरलाल खिलेरी, मोहनराम जाखड़, नेमाराम तरड़, तुलछाराम जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, भागुराम जाखड़, गोपालराम गोदारा, हंसराज गोदारा, ओमप्रकाश बाना, जैसाराम कुलड़िया, केशराराम कड़वासरा, शंकर भाम्भू, रामलाल गोदारा, शीशपाल सारण, हनुमान महिया, मुलाराम सहू, जगदीश खिलेरी एवं दयानन्द बेनीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।