अरविंद भारद्वाज को पुलिस विभाग में पदोन्नति मिली
अरविंद भारद्वाज को पुलिस विभाग में पदोन्नति मिली
बीकानेर/नोखा। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को पुलिस विभाग में पदोन्नति मिली है। विभाग की ओर से जारी एकल आदेश के तहत उन्हें यह पदोन्नति प्रदान की गई। तकनीकी कारणों के चलते उनकी पदोन्नति पिछले छह माह से लंबित थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
51 वर्षीय अरविंद भारद्वाज वर्तमान में नोखा थाने में थानाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे गंगाशहर, जयनारायण व्यास कॉलोनी सहित विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे अनुभव और बेहतर कार्यशैली के कारण वे पुलिस महकमे में एक शांत, शालीन एवं अनुशासित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।
सेवा काल के दौरान अरविंद भारद्वाज ने पुलिस के ध्येय वाक्य “अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास” को व्यवहार में उतारते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन का विश्वास जीतने का प्रयास किया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
