ग्रामीण सेवा शिविर : 7 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार, 7 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 7 जुलाई को बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के जामसर और जलालसर, लूणकरणसर के मकड़ासर और सोढवाली, श्रीडूंगरगढ़ के बाड़ेला और बिग्गा, कोलायत-हदां के अक्कासर और नाइयों की बस्ती, बज्जू के रणजीतपुरा और गज्जेवाला, पूगल के सम्मेवाला, छत्तरगढ़ के सादोलाई, खाजूवाला के 40 केवाईडी तथा नोखा के सांईसर, जेगला, हिमटसर और बगसेऊ में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।