बीकानेर में 10 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा करण सिंह राठौड़ की 410वीं जयंती
बीकानेर में 10 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा करण सिंह राठौड़ की 410वीं जयंती
बीकानेर। स्थानीय बिदासर हाउस में रविवार को क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 10 जुलाई को बीकानेर महाराजा करण सिंह राठौड़ “जय जंगल धर बादशाह” की 410वीं जन्म जयंती को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस वर्ष जयंती समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सर्व समाज एवं बीकानेर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समारोह ऐतिहासिक और यादगार बने।
सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य महावीर सिंह पवार, जगमाल सिंह पायली, शिवराज सिंह नरूका, भंवर सिंह उदट, गिरधारी सिंह खिंदासर, मोहन सिंह नाल, रणवीर सिंह नोखड़ा, तेज सिंह मेलिया, वीरेंद्र सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह राजियासर, रूपेंद्र सिंह कक्कू, विक्रम सिंह बीका, देवेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

