आरएएस बलवंत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
आरएएस बलवंत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
जयपुर। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आरएएस अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जेडीए में उनके उपयुक्त कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं और एक विवादित भूमि प्रकरण से जुड़े मामलों में चल रही विभागीय जांच के आधार पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, बलवंत सिंह वर्तमान में राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। वे मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विशिष्ट सहायक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि जेडीए में उपयुक्त रहते हुए उनके कार्यकाल के दौरान सामने आए विवादित भूमि प्रकरण की लंबे समय से विभागीय जांच चल रही थी। इसी जांच के आधार पर सरकार ने उनके निलंबन का निर्णय लिया है।
सरकार की इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। विभागीय जांच पूरी होने तक लिटरी निलंबित रहेंगे।
