बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच टीमें इसी सप्ताह से जिलेभर में व्यापक निरीक्षण और छापेमारी अभियान शुरू करेंगी।

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच टीमें इसी सप्ताह से जिलेभर में व्यापक निरीक्षण और छापेमारी अभियान शुरू करेंगी।

बीकानेर। जिले में बिना मान्यता, बिना पंजीकरण और निर्धारित नियमों की अनदेखी कर संचालित पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पुखराज साध के निर्देश पर जिलेभर में अवैध लैब के विरुद्ध व्यापक जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा।
CMHO द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब केवल डॉक्टरों के आवासों में संचालित अवैध लैब ही नहीं, बल्कि शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों, निजी परिसरों तथा अन्य स्थानों पर बिना वैध अनुमति के चल रही सभी पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक लैब की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच टीमें इसी सप्ताह से जिलेभर में व्यापक निरीक्षण और छापेमारी अभियान शुरू करेंगी। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लैब संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना, अवैध संचालन पर रोक लगाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। विभाग ने सभी लैब संचालकों से नियमों का पालन करने तथा आवश्यक पंजीकरण एवं दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील भी की है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !