गगन कुमार सेठिया बने अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के जिला अध्यक्ष
गगन कुमार सेठिया बने अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के जिला अध्यक्ष
बीकानेर। अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता गगन कुमार सेठिया को बीकानेर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उनके सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल तथा समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि गगन कुमार सेठिया के नेतृत्व में महासंघ बीकानेर जिले में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मनोनयन पत्र में उनसे संगठन के विकास एवं सशक्तिकरण, योजनाओं और अभियानों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पारदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देने, संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
यह मनोनयन पत्र अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के संभागीय अध्यक्ष (बीकानेर संभाग) संतोष कुमार बांठिया द्वारा जारी किया गया है। पत्र में गगन कुमार सेठिया से इस दायित्व को सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी लिखित सहमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया गया है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गगन कुमार सेठिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

