बीकानेर एयरपोर्ट के विस्तार और नई उड़ानों पर मंथन, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिए निर्देश
बीकानेर एयरपोर्ट के विस्तार और नई उड़ानों पर मंथन, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिए निर्देश
बीकानेर, बीकानेर के विकास को गति देने और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नाल स्थित बीकानेर एयरपोर्ट पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की।
बैठक में बीकानेर से सूरत, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के मुख्यालय से आए अधिकारियों सहित एयरपोर्ट निदेशक अशोक प्रसाद ने एयरपोर्ट विस्तार की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पर्यटन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक कुमार आशीष, पूर्व जिला प्रमुख डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अभिजीत प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एयरपोर्ट के सर्वेक्षण एवं विमानन अधिकारियों को बीकानेर से नई उड़ानें शुरू कराने, विकास कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
