भाजपा कार्यालय में निकाय चुनावी बैठक के बीच हंगामा, अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर विधायक पर गंभीर आरोप

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

भाजपा कार्यालय में निकाय चुनावी बैठक के बीच हंगामा, अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर विधायक व्यास पर गंभीर आरोप

बीकानेर। नगर निगम निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनावी रणनीति बैठक के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कई कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विधायक जेठानंद व्यास पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव के ठीक पहले उनके मोहल्लों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराए जाने से जनता में रोष पैदा हो रहा है और इसका सीधा असर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसी कार्रवाई से वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े समर्थकों में भी असंतोष बढ़ा है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की, जिससे माहौल गरमा गया और कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। बाद में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निकाय चुनाव से ठीक पहले पार्टी के भीतर इस तरह का विरोध नेतृत्व के लिए चिंता का विषय हो सकता है। यदि कार्यकर्ताओं की नाराजगी समय रहते दूर नहीं की गई, तो इसका असर चुनावी रणनीति और मतदाताओं के बीच पार्टी की छवि पर पड़ सकता है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !