बैंक से रुपए निकालकर जा रहे बुजुर्ग की जेब से 38 हजार पार, बाइक सवारों पर शक
बैंक से रुपए निकालकर जा रहे बुजुर्ग की जेब से 38 हजार पार, बाइक सवारों पर शक
*कुछ दूरी बाद रास्ता अलग होने का बहाना बनाकर बुजुर्ग को उतार दिया था*
*नागौर खींवसर*
_कस्बे में दिनदहाड़े शातिर चोरों ने एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर उसकी जेब से 38 हजार रुपए पार कर दिए। वारदात एसबीआई बैंक से रुपए निकालने के कुछ देर बाद पोर्स क्षेत्र में हुई।_
_जानकारी के अनुसार उग्राराम देवासी गुरुवार को एसबीआई बैंक से 38 हजार रुपए निकालकर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनसे देऊ गांव जाने का रास्ता पूछा और खुद उसी दिशा में जाने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी बाद रास्ता अलग होने का बहाना बनाकर उन्हें उतार दिया। बाद में जेब संभालने पर रुपए गायब मिले। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।_
सीसीटीवी में बाइक पर बुजुर्ग को बिठाएं नजर आए चोर।

