स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में तिरंगा अभियान, 9 अगस्त से होगी शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में तिरंगा अभियान, 9 अगस्त से होगी शुरुआत
जयपुर, अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत 9 अगस्त से की जाएगी। अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजधानी जयपुर में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
राज्यस्तरीय रैली में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ गांवों और वार्डों में भी तिरंगा रैलियां, जनजागरूकता गतिविधियां और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है।
9 अगस्त को जयपुर में निकलेगी तिरंगा रैली
राजधानी जयपुर में 9 अगस्त को सुबह 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल से राज्यस्तरीय तिरंगा रैली रवाना होगी। रैली सांगानेरी गेट और त्रिपोलिया गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी।
जिला कलेक्टर संदेश नायक ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी पुख्ता रखी जाएं।
