महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक दोषी

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक दोषी

जयपुर, 8 अगस्त। महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा को जांच कमेटी ने दोषी माना है। तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. वर्मा को पद से हटाने की सिफारिश भी की है।
वहीं, डॉ. सतीश वर्मा के खिलाफ फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ भी मुखर हो गया है। विवादित ड्यूटी आदेश जारी करने के मामले में 50 से अधिक फार्मासिस्टों ने अस्पताल अधीक्षक का घेराव कर आदेश निरस्त करने और डॉ. वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राजस्थान फार्मासिस्ट संघ एकीकृत का आरोप है कि अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा ने नियमों के विरुद्ध ड्यूटी आदेश जारी कर 15 फार्मासिस्टों का इंटरनल ट्रांसफर कर दिया, जिसे संघ ने गलत बताया है। संघ ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !