भाजपा के एमएलए-एमपी आने के बाद बीकानेर में सार्वजनिक कार्यों पर उठे सवाल – हेमंत किराडू

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

भाजपा के एमएलए-एमपी आने के बाद बीकानेर में सार्वजनिक कार्यों पर उठे सवाल – हेमंत किराडू

बीकानेर। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं इंटक के प्रख्यात नेता हेमंत किराडू से आज मुलाकात के दौरान बीकानेर के विकास और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
किराडू ने कहा कि बीकानेर में भाजपा के विधायक और सांसद के चुने जाने के बाद उनके संज्ञान में ऐसा कोई बड़ा सार्वजनिक कार्य नहीं आया, जिसे आम जनता सीधे तौर पर महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यों का वास्तविक आकलन जनता के बीच जाकर ही किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अब आगामी नगर निगम पार्षद चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। भाजपा को अपने कार्यकाल और स्थानीय स्तर पर किए गए कार्यों का कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा या कितना नुकसान उठाना पड़ेगा, यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
किराडू के बयान के बाद आगामी नगर निगम चुनाव से पहले बीकानेर में विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों की उपलब्धियों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज होने के संकेत हैं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !