विद्युत कर्मचारी संगठनों का स्थापना दिवस 16 अगस्त को, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का होगा सम्मानवासुदेव
विद्युत कर्मचारी संगठनों का स्थापना दिवस 16 अगस्त को, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का होगा सम्मान
वासुदेव व्यास
बीकानेर, 11 अगस्त। जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ एवं राजस्थान विद्युत कर्मचारी परिवार उत्थान समिति की ओर से संगठन का स्थापना दिवस समारोह 16 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 11 बजे श्रीगंगानगर रोड स्थित धरनीधर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले विद्युत कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्युत कार्मिकों के परिवार के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने उच्च शिक्षा के लिए चयन प्राप्त किया है।
कार्यक्रम संयोजक रामकुमार व्यास ने बताया कि समारोह में सेवाकाल के दौरान दुर्घटना में घायल हुए अथवा दिवंगत हो चुके विद्युत कार्मिकों को भी सम्मान दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप विश्वकर्मा का प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा।
व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में जोधपुर डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। समारोह को लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

