स्वतंत्रता दिवस पर 22 पुलिस-जेलकर्मियों को मिलेगा पदक, बीकानेर में सम्मान*
*स्वतंत्रता दिवस पर 22 पुलिस-जेलकर्मियों को मिलेगा पदक, बीकानेर में सम्मान*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान के पुलिस और कारागार विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा. राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में होगा, जहां चयनित पुलिस और जेलकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर भंवर सिंह और AGTF के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह शामिल हैं. इसके अलावा कारागार विभाग के चार कर्मियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे. पुलिस पदक पाने वालों में मनीष अग्रवाल, अवनीश शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. पदक मिलने से विभाग के कर्मचारियों में भी उत्साह है.
