कीर्ति कुमार आचार्य की शोकसभा में नहीं पहुंचे विधायक, कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भाई को दी श्रद्धांजलि

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

कीर्ति कुमार आचार्य की शोकसभा में नहीं पहुंचे विधायक, कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भाई को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर। स्वर्गीय कीर्ति कुमार आचार्य के निधन के बाद सोमवार को उनकी शोकसभा की बैठक का दसवां एवं अंतिम दिन था। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार और परिचित शोक व्यक्त करने पहुंचे।
बताया जा रहा है कि स्वर्गीय कीर्ति कुमार आचार्य के मामा के पुत्र एवं बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास हैं। इसके बावजूद शोकसभा के अंतिम दिन तक विधायक अपने परिवार से जुड़े शोकसंतप्त बड़े भाई के घर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे। इसको लेकर शोकसभा में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही।
खास बात यह रही कि इसी दिन विधायक जेठानंद व्यास कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के भाई के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एक ओर पारिवारिक संबंधों से जुड़े शोक प्रसंग में उनकी अनुपस्थिति और दूसरी ओर राजनीतिक रूप से अलग दल से जुड़े पूर्व मंत्री के भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचने की बात को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
हालांकि विधायक के कीर्ति कुमार आचार्य की शोकसभा में नहीं पहुंचने के कारणों को लेकर उनकी ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चलती रहीं

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !