नेपाल से हाथी बहकर भारत आए अनबोल जानवरों को परेशानी में देखकर किसी के भी मन बैठ सकता है
नेपाल से हाथी बहकर भारत आए अनबोल जानवरों को परेशानी में देखकर किसी के भी मन बैठ सकता है
दिल्ली: नेपाल बाढ़ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें कई तस्वीरें दिल को झकझोर देने वाली हैं। इस त्रादसी का असर यूपी औऱ बिहार पर भी देखने को मिल रहा है खासकर बॉर्डर पर बसे हुए इलाकों के लोगों में डर बैठ गया है। नेपाल से सटे कई नदी और नाले भी उफान पर हैं। इस कारण आम लोगों सहित वन्यजीवों की भी खतरा है। ऐसी ही एक घटना नेपाल सीमा के करीब यूपी के बहराइच से आ रही है
नेपाल की तरफ से हाथियों का कुनबा कौड़ियाला नदी में बहता हुआ गिरजा बैराज तक आ गया। पानी का बहाव तेज था, इस बीच वन विभाग की टीमों ने हाथी के कुनबे को सुरक्षित बचा लिया जिसमें हाथियों के बच्चे भी शामिल हैं। नेपाल सैलाब में मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 162 हो गई है। अभी पर्यटकों समेत सैकड़ों लोग लापता हैं। बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मचाई। ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी ल्हेंदे के बहाव में हिमस्खलन के कारण रुकावट पैदा हुई, जिसके बाद बाढ़ सबसे पहले चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी स्थित तिमुरे इलाके में आई। सैकड़ों लोगों की आबादी वाले इस इलाके का बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया। अनबोल जानवरों को परेशानी में देखकर किसी के भी मन बैठ सकता है।

