निकाय चुनाव से पहले डोटासरा का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप डीएम-एसडीएम को फोन कर भाजपा के जिताऊ उम्मीदवारों के फॉर्म मांगने का लगाया आरोप

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

निकाय चुनाव से पहले डोटासरा का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप
डीएम-एसडीएम को फोन कर भाजपा के जिताऊ उम्मीदवारों के फॉर्म मांगने का लगाया आरोप

जयपुर, निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि निकाय चुनाव से पहले अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि जानकारी में आया है कि डीएम और एसडीएम को फोन कर भाजपा के लिए जिताऊ उम्मीदवारों के फॉर्म मांगे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के परिवारों को धमकाने की कोशिश की जा रही है।
पीसीसी चीफ ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले ही भाजपा हार मान चुकी है और अब अधिकारियों की आड़ में चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती, सत्ता परिवर्तन होता है।
डोटासरा ने अपने पोस्ट में कहा कि सत्ता बदलने पर कुर्सियां भी बदलेंगी और हिसाब भी पूरा होगा। उन्होंने अधिकारियों से कानून और नियमों के अनुसार निष्पक्ष भूमिका निभाने की अपील करते हुए भाजपा सरकार पर सत्ता के अहंकार में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !