वार्ड 73 बनी हॉट सीट, दीपक पारीक के सामने अनिल कल्ला की एंट्री लगभग तय
वार्ड 73 बनी हॉट सीट, दीपक पारीक के सामने अनिल कल्ला की एंट्री लगभग तय
विशेष रिपोर्ट वासुदेव व्यास
बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 की सीट अब हॉट सीट बनती नजर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा की ओर से दीपक पारीक को मैदान में उतारने की तैयारी है, वहीं कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है।
खास बात यह है कि दोनों ही नेताओं को मेयर पद के संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में वार्ड 73 का चुनाव केवल पार्षद पद तक सीमित नहीं रहकर मेयर की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा और कांग्रेस के इन दोनों संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक पकड़, जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के चलते वार्ड 73 में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। यदि दोनों को पार्टी का अधिकृत टिकट मिलता है, तो यह वार्ड निगम चुनाव की प्रमुख हॉट सीटों में शामिल हो सकता है।
