वार्ड 25 से रजिया बानो ने कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, प्रचार शुरू
वार्ड 25 से रजिया बानो ने कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, प्रचार शुरू
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 25 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कम्युनिस्ट पार्टी की प्रत्याशी रजिया बानो ने वार्ड नंबर 25 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद रजिया बानो ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
प्रचार के दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उनके समर्थक भी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
रजिया बानो के चुनाव मैदान में उतरने से वार्ड नंबर 25 का मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दिनों में विभिन्न प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के साथ वार्ड का चुनावी माहौल और तेज होने की उम्मीद है।


