वार्ड 09 में कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन, प्रदीप कुमार घारू को मिला सर्वसमाज का समर्थन

khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

बीकानेर, 1 सितंबर। वार्ड नं. 09 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार घारू के चुनाव कार्यालय का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित वार्ड के विभिन्न समाजों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रत्याशी प्रदीप कुमार घारू को सर्वसमाज की ओर से समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित कोचर, पूर्व सरपंच रायसर जितेंद्र सिंह, महिला देहात अध्यक्ष शांति बेनीवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शलिना खान, शहर जिला कांग्रेस महामंत्री ललित तेजस्वी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अनिल धवल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथियों के रूप में विनोद बारासा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के संभागीय अध्यक्ष श्यामलाल तेजी, पूर्व प्रत्याशी पुरखाराम कुड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता चेतन जावा, बिरजू सिंह राठौड़, हाडमन सिंह भाटी, बलवीर सिंह भाटी, नैनाराम सुथार, भेराराम कालोर, भोजराज कालोर, पूर्व प्रत्याशी अजय बारासा एवं ऋषि बारासा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन के हितों को प्राथमिकता देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उपस्थित वार्डवासियों एवं अतिथियों ने प्रदीप कुमार घारू को समर्थन एवं शुभकामनाएं देते हुए सर्वसमाज को साथ लेकर जनसेवा एवं विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन नवल उजाला के संपादक विनोद जावा ने किया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !