पुष्करणा समाज के प्रथम मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भुवनेश नारायण पुरोहित आचार्य तुलसी कैंसर केंद्र में दे रहे सेवाएं

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

पुष्करणा समाज के प्रथम मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भुवनेश नारायण पुरोहित आचार्य तुलसी कैंसर केंद्र में दे रहे सेवाएं
​बीकानेर। बीकानेर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ नारायण पुरोहित परिवार के सुपुत्र डॉ. भुवनेश नारायण पुरोहित ने चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर शहर व समाज का नाम रोशन किया है। डॉ. भुवनेश एमडी मेडिकल ऑन्कोलॉजी की उच्च डिग्री प्राप्त कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
​डॉ. भुवनेश नारायण पुरोहित, डॉ. मुकुंद नारायण पुरोहित के सुपुत्र हैं। पुष्करणा समाज से ‘मेडिकल ऑन्कोलॉजी’ (कैंसर विज्ञान) में सुपर स्पेशलाइजेशन करने वाले वे प्रथम चिकित्सक हैं। उनकी इस उपलब्धि से शहरवासियों एवं समाजजनों में अत्यंत गौरव और हर्ष का माहौल है।
​कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में उनकी विशेषज्ञता बीकानेर ही नहीं, बल्कि आसपास के संपूर्ण संभाग एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।
​संपर्क सूत्र:
डॉ. भुवनेश नारायण पुरोहित — 7597306533

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !