बाबा रामदेव जयंती पर मुरलीधर रोड स्थित मंदिर में अभिषेक, आरती व भंडारे का आयोजन

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बाबा रामदेव जयंती पर मुरलीधर रोड स्थित मंदिर में अभिषेक, आरती व भंडारे का आयोजन

बीकानेर। बाबा रामदेव जी की जयंती एवं दशमी के अवसर पर सोमवार को शहर के विभिन्न रामदेव मंदिरों में धार्मिक आयोजन एवं भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इसी क्रम में रामदेव जी मंदिर, मुरलीधर रोड पर श्री कपिल जी ओझा (गिलारिया महाराज) की सन्निधि में शाम 5 बजे अभिषेक, आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और बाबा रामदेव जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजन में राजेश पुरोहित, निर्मल पुरोहित, राजेश जी ओझा, राधाकृष्ण ओझा, दीपक ओझा, जयप्रकाश ओझा, मोनू हर्ष, सावन कुमार, दिनेश, नवरतन एवं प्रहलाद सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !