सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो गिरफ्तार
सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़। पालिका चुनाव के बाद पार्षद कमल झंवर के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पार्षद कमल झंवर की शिकायत पर सोशल साइट पर उनके परिवार के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया था। बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ललित कुमार ओड एवं दिन दयाल पुत्र किशन लाल खंडेलवाल को गिरफ्तार किया। एएसआई भगवानाराम ने बताया कि दोनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील भी की।
