1998-99 बैच के 18 अधिकारियों में 15 बनेंगे IAS, 54 लिफाफों में से 18 का होगा चयन

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

1998-99 बैच के 18 अधिकारियों में 15 बनेंगे IAS, 54 लिफाफों में से 18 का होगा चयन

जयपुर। राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगे बढ़ी। करीब 9 साल बाद यूपीएससी बोर्ड की बैठक राजस्थान में जयपुर में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) से IAS में पदोन्नति के लिए 15 नामों के लिफाफे बंद कर दिल्ली भेजने का फैसला किया गया।
बैठक में RAS के 18 अधिकारियों से जुड़े IAS पदोन्नति प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें से 15 अधिकारियों के नाम 1998 बैच तथा 3 अधिकारी 1999 बैच के बताए गए हैं। बोर्ड ने 18 रिक्त पदों के मुकाबले 54 लिफाफे वेडिंग रखते हुए दिल्ली भेजे, जिनमें से चयनित अधिकारियों के नामों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
समाचार के अनुसार 1998 बैच में मैना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उमेद सिंह और महाबीर खड़िया सहित अधिकारियों के नाम शामिल हैं। वहीं 1999 बैच से डॉक्टर भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नामों पर बोर्ड ने विचार किया।
पुराने मामलों पर भी हुई चर्चा
बैठक में IAS पदोन्नति से जुड़े तीन पुराने मामलों को भी रखा गया था। हालांकि इन मामलों के लिफाफे नहीं खोले गए। इनमें अरुण प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप और गोपाल राम बिरदा से जुड़े लिफाफों पर विचार किया जाना था।
गौरतलब है कि 2017 में भी 16 पदों पर पदोन्नति की हुई थी, जिसके लिए यूपीएससी बोर्ड की बैठक 22 जून 2017 को जयपुर में हुई थी।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !