उप महापौर चुनाव के बाद कांग्रेस में इस्तीफे की पेशकश, गुलाम मुस्तफा ‘बाबू भाई’ ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र
बीकानेर से बड़ी खबर
उप महापौर चुनाव के बाद कांग्रेस में इस्तीफे की पेशकश, गुलाम मुस्तफा ‘बाबू भाई’ ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र
बीकानेर। नगर निगम के महापौर और उप महापौर चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस संगठन में नाराजगी सामने आने लगी है। कांग्रेस नेता एवं उप महापौर प्रत्याशी नसीम बानो के ससुर गुलाम मुस्तफा ‘बाबू भाई’ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
गुलाम मुस्तफा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र भेजकर अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है।
मुस्तफा ने पत्र में लिखा कि “वर्तमान कांग्रेस संगठन RSS विचारधारा से जुड़े लोगों के हाथों में है। जिस कांग्रेस को मैंने सींचा, वह यह कांग्रेस नहीं रही। वर्तमान परिस्थितियों में मेरे लिए पार्टी संगठन के साथ कार्य करना संभव नहीं है।”

उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। उप महापौर चुनाव के बाद कांग्रेस में सामने आई इस नाराजगी को संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस्तीफे को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाना है।
