2 करोड़ की रिश्वत मामले में एसएसपी और दलाल के खिलाफ एसीबी जांच में नया खुलासा
2 करोड़ की रिश्वत मामले में एसएसपी और दलाल के खिलाफ एसीबी जांच में नया खुलासा
उदयपुर, 2 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से एएसपी मुकेश सोनी और दलाल मन्जुन सिंह को 2 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में पकड़े जाने के बाद जांच में नए खुलासे हुए हैं। एसीबी के हाथ दलाल मन्जुन सिंह जैन और परिवादी नीरज मागर के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग लगी है।
रिकॉर्डिंग में दलाल ने परिवादी से कहा कि 2 करोड़ रुपए की रिश्वत में से 1 करोड़ रुपए ‘ऊपर’ तक जाएंगे। इससे एसीबी को रिश्वत की रकम के बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
एसीबी अब रिकॉर्डिंग के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की रकम के बंटवारे में ‘ऊपर’ से किसका इशारा था और रकम किस तक पहुंचाई जानी थी।
जांच के दौरान एसीबी अधिकारियों की विशेष टीम की मदद से एएसपी मुकेश सोनी का मोबाइल भी चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में सोनी ने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया है। एसीबी को आशंका है कि मोबाइल से रिश्वत की रकम और संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है।
एसीबी अब रिकॉर्डिंग, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे रिश्वत नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

