पीबीएम अस्पताल के चारों तरफ गंदगी, मरीजों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

पीबीएम अस्पताल के चारों तरफ गंदगी, मरीजों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
बीकानेर। शहर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के आसपास इन दिनों जगह-जगह कचरा और गंदगी फैली हुई है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल के आसपास गंदगी का जमा होना गंभीर चिंता का विषय है।
क्षेत्र में फैले कचरे से दुर्गंध के साथ मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में संक्रमण एवं बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल परिसर और उसके आसपास स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम बीकानेर से मांग की है कि मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पीबीएम अस्पताल के चारों तरफ तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही नियमित रूप से कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !