पुष्करणा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 18 अक्टूबर को
पुष्करणा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 18 अक्टूबर को
बीकानेर। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर की ओर से वर्ष 2026 में कक्षा 8वीं में ए ग्रेड तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुष्करणा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि सम्मान समारोह 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 6 बजे चिरंजी कुंज, खंगाल भैरू मंदिर के पास, सरकारी स्कूल के सामने, करमीसर रोड, बीकानेर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिका शाखा कार्यालय लालाणी व्यासों का चौक में अपना मोबाइल नंबर लिखकर 12 अक्टूबर 2026 तक जमा करा सकते हैं। इसके अलावा अंकतालिका की फोटो मोबाइल नंबर 9460670848 पर व्हाट्सऐप भी की जा सकती है।
परिषद ने सभी सजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि वे पात्र प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि उन्हें सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा सके।
