पीबीएम अस्पताल में दवाओं की जांच, 26 सैंपल पास, लेकिन एंटीबायोटिक ‘मेट्रोनिलाजोल’ अमानक घोषित
पीबीएम अस्पताल में दवाओं की जांच, 26 सैंपल पास, लेकिन एंटीबायोटिक ‘मेट्रोनिलाजोल’ अमानक घोषित
बीकानेर।
ड्रग कंट्रोलर विभाग द्वारा पीबीएम अस्पताल के जनाना वार्ड, सेंट्रल स्टोर और ड्रग वेयरहाउस से कुल 32 तरह की दवाओं व सर्जिकल आइटम्स के सैंपल जब्त किए गए थे। अब तक प्राप्त 26 दवाओं की जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिनमें से 25 सैंपल पास रहे हैं, जबकि एंटीबायोटिक दवा ‘मेट्रोनिडाजोल’ (बैच नंबर T 4500) का सैंपल अमानक (फेल) पाया गया है।
जयपुर ड्रग टेस्टिंग लैब की रिपोर्ट के अनुसार, यह दवा मरीज के पेट में निर्धारित समय के भीतर नहीं घुल पा रही थी।
यह दवा ‘मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना’ के तहत हरियाणा की एक फर्म से खरीदी गई थी। नियमों के उल्लंघन पर निर्माता कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर विभाग ने हरियाणा ड्रग कंट्रोल विभाग को पत्र लिखा है।
