बीकानेर में दिखा ‘रवसा’ का रोमांच, जनसैलाब ने बढ़ाई सियासी हलचल
बीकानेर में दिखा ‘रवसा’ का रोमांच, जनसैलाब ने बढ़ाई सियासी हलचल
बीकानेर। ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण की मांग को लेकर बाड़मेर से निकली ‘रवसा’ की यात्रा बीकानेर पहुंची तो शहर के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा।
निकाय चुनावों के दौरान हुए मुख्यमंत्री के रोड शो की भीड़ से यात्रा की भीड़ की तुलना भी सियासी चर्चाओं में होती रही। हालांकि ‘रवसा’ स्वयं किसी बड़े राजनीतिक पद पर नहीं हैं, लेकिन यात्रा में उमड़ी भीड़ ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी।
इस यात्रा के साथ बीकानेर के निर्दलीय पार्षद शुभकरण का नाम भी एक बार फिर सुर्खियों में आया। यात्रा के आयोजन में उनकी सक्रिय भूमिका और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी चर्चा का प्रमुख कारण रही। अब सियासी जानकार इस जनभागीदारी को आने वाले दिनों की स्थानीय राजनीति के संदर्भ में भी देख रहे हैं।
