एमएलसी में गंभीर धाराएं जुड़वाने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर और दलाल गिरफ्तार

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

एमएलसी में गंभीर धाराएं जुड़वाने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर और दलाल गिरफ्तार
भरतपुर। मारपीट के मामले में एमएलसी (मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट) में गंभीर धाराएं जुड़वाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शशिकांत शर्मा और उनके कथित दलाल चिलोके शर्मा उर्फ चीनू को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पीपलऊ निवासी शिवा सिंह ने एसीबी में शिकायत दी थी कि एमएलसी में दर्ज चोटों के आधार पर गंभीर धाराएं जुड़वाने के लिए डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि दलाल को जिला चिकित्सालय परिसर से, जबकि चिकित्सक को उनके सरकारी आवास से पकड़ा गया। आरोपी चिकित्सक मूल रूप से जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !