राजस्थान पुलिस की वर्दी में होगा बदलाव, जवानों की सुविधा पर जोर

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

राजस्थान पुलिस की वर्दी में होगा बदलाव, जवानों की सुविधा पर जोर
जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने पुलिस वर्दी को अधिक आरामदायक, हल्का और मौसम के अनुकूल बनाने की कवायद शुरू की है। पुलिस महानिदेशक स्तर पर गठित विशेष समिति ने विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों से सुझाव मांगे हैं।
नई वर्दी में कपड़े की गुणवत्ता, डिजाइन, फिटिंग, जूते, बेल्ट, हेलमेट और विंटर गियर में सुधार पर जोर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस, आरएसी और विशेष बलों के जवानों की ड्यूटी के अनुसार अलग-अलग वर्दी की जरूरतों पर भी विचार होगा। समिति सुझावों का अध्ययन कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद वर्दी के नए स्वरूप पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !